सरिया (गिरिडीह )

शुक्रवार को सरिया कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर विज्ञान दिवस मनाने के उद्देश्य तथा सी वी रमन के जीवन पर प्रकाश डाला गया। जीव विज्ञान की शिक्षिका सुश्री अलका रानी जोजो कहा कि हमारे जीवन में विज्ञान का विशेष अहमियत है। विज्ञान ही टेक्नोलॉजी का जन्मदाता है वही वनस्पति विज्ञान की शिक्षिका सुश्री चायरा निशा आईंद ने कहीं कि विज्ञान के माध्यम से हम अपने कार्यों को सरलता एवं सहजता से कर सकते हैं हमें वैज्ञानिक सिद्धांतों एवं तकनीक का प्रयोग शिक्षा में भी करने की आवश्यकता है,

तभी भारत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्व गुरु बनने में कामयाब हो सकेगा। इस अवसर पर राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रो अरुण कुमार ने कहां की विज्ञान की महत्ता को देखते हुए हाल के वर्षों में सरिया कॉलेज में भी साइंस की पढ़ाई शुरू की गई है जिससे अब दुसरे शहरों में पढ़ने के लिए जाने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि सरिया कॉलेज में गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान,प्राणी विज्ञान, वनस्पति विज्ञान की पढ़ाई होती है।

वही करियर काउंसलिंग सेल के तहत विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा के लिए विषय विशेषज्ञ के द्वारा मार्गदर्शन कराया गया । सरिया कॉलेज के पुर्व प्रवृत्ति छात्र एवं रेलवे में सफल विद्यार्थी उदय कुमार वर्मा ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को रेलवे से संबंधित प्रतियोगिक परीक्षा के परीक्षा पैटर्न तथा पाठ्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। इस मौके पर सहायक प्राध्यापक डॉ आशीष कुमार सिंह,डॉ प्रमोद कुमार ,डॉ शिलेश मोहन, नेहा कुमारी, प्रेरणा कुमारी, रानी कुमारी, मनीषा कुमारी, निशा कुमारी भूमिका, पूजा समेत सैकड़ो की संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।