सरिया(गिरिडीह)
उत्तरी छोटानागपुर क्षत्रिय महासंघ कोडरमा के निर्देशानुसार रविवार को बागोड़ीह प्रक्षेत्र का सांगठनिक चुनाव संपन्न कराया गया.जिसमें समाज के काफी संख्या में लोग उपस्थित हुए.पर्यवेक्षक नागेश्वर सिंह की उपस्थिति में सर्वसम्मति से अध्यक्ष महेंद्र सिंह,उपाध्यक्ष चंद्रिका सिंह,सचिव अभिनंदन प्रताप सिंह,कोषाध्यक्ष शिवनाथ सिंह,संयोजक नीलकंठ सिंह, रामेश्वर सिंह,बहादुर सिंह तथा अर्जुन सिंह बनाए गए.जबकि कार्यकारिणी सदस्यों में ओम प्रकाश सिंह,प्रयाग सिंह,कुंवर सिंह,धर्मेंद्र सिंह,अवधेश कुमार सिंह,संजय कुमार,वरुण सिंह जयप्रकाश सिंह तथा सुरेंद्र सिंह को रखा गया. लोगों ने कहा कि संगठन में शक्ति है. समाज के बिना जीवन अधूरा है.समाज उत्थान के लिए लोगों ने आपसी एकता बनाए रखने पर बल दिया.मौके पर मनोज सिंह,मुकेश सिंह,जानकी सिंह,मुंशी सिंह, महानंद सिंह,चंद्रमौली सिंह, सकलदेव सिंह,सुशील सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे.