सरिया(गिरिडीह)
रिपोर्ट : आसिफ अंसारी

भाजपा मंडल अध्यक्ष के चुनाव को लेकर गुरुवार को जैन धर्मशाला सरिया में रायसुमारी को लेकर एक बैठक आयोजित की गई.जिसमें बतौर पर्यवेक्षक सुनील अग्रवाल तथा सह पर्यवेक्षक बबलू मंडल उपस्थित थे.

उक्त रायसुमारी बैठक में मंडल अध्यक्ष के लिए पांच लोगों के नाम प्रस्तावित किए गए.जिसमें आपसी विचार विमर्श के बाद दो लोगों ने अपना-अपना नाम वापस लिया. इस संबंध में पर्यवेक्षक सुनील अग्रवाल ने

बताया कि लगभग 3 घंटे चली इस बैठक में भाजपा सरिया मंडल अध्यक्ष के लिए शेष बचे तीन उम्मीदवारों क्रमशः अजय यादव, मुकेश यादव तथा मनीष मंडल के नाम को पार्टी के प्रदेश कार्यालय रांची भेजा जाएगा.इस बैठक में जिला मंत्री रजनी कौर,परमेश्वर मोदी, सचिंद्र कुमार सिंह,हरिहर मंडल गोपाल यादव संजय यादव फागु पंडित,अवध किशोर पांडेय,संटु मंडल,भेखलाल मंडल,युधिष्ठिर मंडल, चिंतामणि मंडल, विनोद यादव वीरेंद्र यादव खूबलाल दास, विकास यादव,भरत राम, अरविंद मोदी,विनोद प्रसाद ठाकुर,संजय मंडल,भीमसेन चौधरी परमवीर महतो शैलेश मंडल,प्रहलाद सिंह,अशोक तुरी, पवन यादव,केदार सिंह,पिंटू मोदी,सतीश मंडल,रणजीत सिंह, केदार मोदी,बालगोविंद मंडल, गणेश कसेरा,फागु साव,शंकर दास,सुखदेव दास,प्रहलाद सिंह, पवन यादव,समेत काफी संख्या में भाजपा न कार्यकर्ता उपस्थित थे.कार्यक्रम की अध्यक्षता सरिया मंडल अध्यक्ष अजय यादव ने किया.