सरिया (गिरिडीह)

शुक्रवार को सरिया कॉलेज, सरिया में हिंदी विभाग के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय कविता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रमोद कुमार ने किया। इन्होंने कहा कि यह दिवस मनाने का मुख्य उदेश्य पूरे विश्व में कवियों की

सृजनात्मकता को बढ़ावा देना व इनकी क्षमता को सम्मान देने के साथ-साथ नवांकुर कवियों को कविता लेखन के प्रति प्रोत्साहित करना भी है। इन्होंने विभिन्न कविताओं का पाठ कर सभा को भाव विभोर किया।
वहीं अंतर्राष्ट्रीय वानकी दिवस के अवसर पर भी एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन पर विशेष परिचर्चा की गई। जिसमें काफी संख्या में छात्र-छात्राओं शिरकत की।इस अवसर पर प्रो रघुनंदन हजाम, प्रो रविंद्र कुमार मिश्रा , डॉ आशीष कुमार सिंह, प्रो अलका रानी जोजो, प्रो चायरा निशा, डॉ श्वेता,नेहा कुमारी समेत काफी संख्या में शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।