सरिया (गिरिडीह)बुधवार को बगोदर विधायक नागेंद्र महतो ने सरिया प्रखंड कार्यालय में विधायक कार्यालय कक्ष का उद्घाटन किया। इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक नागेंद्र महतो का माला पहनाकर स्वागत किया।

मौके पर बगोदर विधायक ने कहा कि यह कार्यालय खुलने से क्षेत्र की जनता जो भी समस्या को लेकर प्रखंड ,अंचल पहुंचेंगे उनकी तत्परता से समस्या का समाधान किया जायेगा।

आगे कहा कि क्षेत्र की लोगों को समस्याएं को समाधान करना हमारा पहली प्राथमिकता है।साथ ही जनता की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।मौके पर बीडीओ ललित नारायण तिवारी,सीओ संतोष कुमार,भाजपा वरिष्ठ नेता नकुल मंडल,मंडल अध्यक्ष अजय यादव, मंडल अध्यक्ष पवन पांडेय, रंजीत मंडल,सांसद प्रतिनिधि विनोद यादव,हरिहर मंडल, बबलू मंडल, मनोज महतो,फागु पंडित,भेखलाल मंडल, रामदेव ठाकुर,टिंकू साव,सतीश मंडल,पवन मंडल,मुकेश यादव,शिवधन मंडल, मुकेश मंडल, पिंटू यादव,पिंटू मोदी,दीपक साव,शैलेश मंडल,रंजीत सिंह, अमरनाथ सिंह,संटु मंडल परमवीर कु संजय,मोहन कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे।